फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat, 14 Oct 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य कर विभाग में कार्यरत उपनल कर्मचारियों ने सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर अनुसूचित आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि विभाग में 10-15 साल से सेवा प्रदान करते हुए कर्मचारियों की उम्र 40 से 45 साल पहुंच गई है लेकिन उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। विभाग ने प्रदेश भर में कार्यरत 193 कर्मचारियों में से 55 की सेवा बीते अप्रैल में समाप्त कर दी थी। बाकी 138 की सेवा भी स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद समाप्त होने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि अब इस उम्र में कर्मचारियों के पास रोजगार का कोई साधन नहीं है। नौकरी छूटी तो परिवार पालना मुश्किल हो जाएगा। कर्मचारियों ने हटाए गए उपनल कर्मियों और कार्यरत कर्मचारियों के पदों को विभागीय ढांचे में अलग से शामिल करवाकर भविष्य सुरक्षित करवाने की मांग की। इस मौके पर गिरीश कुमार, संदीप थापा, मीना भाकुनी, दिनेश आर्या, नरेश रौतेला, विजय बिष्ट, हेमा रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें