बागेश्वर। सेवा विस्तार के लिए कोविड उपनल कर्मियों का आंदोलन रविवार को जारी रहा। आंदोलनकारियों ने मांंग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर धरने के दौरान कोविड उपनल कर्मियों ने मांग के लिए नारेबाजी की। धरने पर पूजा कनौजिया, सीता देवी, केवलानंद, रेखा आदि बैठे। संवाद