फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पेयजल निगम ने खुले में बिछा दी पेयजल लाइन

Sun, 10 Sep 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रिठकुला-लीती-शामा पेयजल योजना के पुनर्गठन का कार्य विवादों में घिर गया है। पुनर्गठन के कार्य में नियमों को ताक पर रखने की बातें सामने आई हैं। कई जगहों पर पाइप लाइन को खुला छोड़ दिया गया है। क्षेत्र के लोगों ने अनियमितता का वीडियो वायरल कर निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधीन इस योजना से लीती, शामा के साथ ही कई इलाकों को पानी की आपूर्ति होती है। पेयजल निगम बागेश्वर योजना का पुनर्गठन कर रहा है। पाइप लाइन को कई स्थानों पर खुला छोड़ दिया गया है जबकि पाइप लाइन को तीन फुट गहरा दबाने का नियम है।
वायरल वीडियो में शामा के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के पास खुले में पाइप लाइन बिछाने की बात सामने आई है। शामा-लीती सड़क के किनारे भी खुले में पाइप लाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन

पाइप लाइन को खुला छोड़ने से जहां सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, वहीं भविष्य में पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने की संभावना भी है। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य की जांच कर पेयजल निगम के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इधर, पेयजल निगम के ईई वीके रवि निर्माण कार्य की जांच कराने के स्थान पर जांच की मांग करने वाले ग्रामीणों से वार्ता करने की बात कह रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि यह नियमों का खुला उल्लंघन और धन की बर्बादी है, तो वह कहने लगे कि वह मौके पर जाकर काम देखेंगे। यानि कि अभी तक ईई ने पुनर्गठन के कार्य का मुआयना नहीं किया है?




खुले में पाइप लाइन बिछाना अनियमितता की श्रेणी में आता है। पुनर्गठन के कार्य की जांच कराई जाएगी। अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों के साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मोनिका, एसडीएम, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें