बागेश्वर। कपकोट के दूरस्थ इलाके शामा और लीती की पेयजल आपूर्ति सोमवार को भी बहाल नहीं हुई। शामा में चार दिन से तो लीती में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है।
शामा और लीती के लिए रिठकुला पेयजल योजना से जलापूर्ति की जाती है। पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित है। इन दिनों रिठकुला पेयजल योजना का पेयजल निगम पुनर्गठन कर रहा है। पेयजल निगम कर्मी लाइन की मरम्मत के काम में जुटे हुए हैं। मंगलवार तक योजना की मरम्मत होने की बात कही जा रही है। जलापूर्ति बाधित होने से शामा और लीती की करीब तीन हजार आबादी दिक्कत में है। लोग प्राकृतिक जलस्रोतों और अन्य योजनाओं से जलापूर्ति कर रहे हैं। संवाद