गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के सुदूरवर्ती जूनियर हाईस्कूल रौल्याना में राखी सजाओ प्रतियोगिता संपन्न हुई। सुगमकर्ता भाष्कर पंत ने बच्चों को राखी के महत्व को समझाया। उन्होंने बच्चों को राखी बनाना भी सिखाया। स्कूल के प्रधानाध्यापक नीरज पंत ने कहा कि राखी सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को स्कूल परिवार आकर्षक पुरस्कार भी देगा। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक नीरज पंत, सोनू गोस्वामी, मीरा गोस्वामी, हिमानी हेमा, मीरा आदि मौजूद रहे। संवाद