फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दुगनाकुरी-कांडा के 70 से अधिक गांवों में रातभर गुल रही बिजली

Fri, 31 May 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मौसम का बदलता मिजाज बिजली की लाइनों पर भारी पड़ रहा है। बारिश और हवा के चलते पेड़ गिरने से कांडा और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तार टूटने से पूरी रात 70 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही। करीब 19 घंटे बाद क्षेत्र की बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की शाम को जिले में तेज हवाएं चलीं। छतीना के पास विजयपुर बस स्टेशन को जाने वाली बिजली की मुख्य लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गए। पेड़ गिरने से तार टूट गए और कांडा, कमेड़ीदेवी, विजयपुर, कमस्यार क्षेत्र और दुग नाकुरी के बनलेख, रीमा, होराली, जारती, पचार, किड़ई समेत सभी गांवों की बिजली गुल हो गई। 5.38 मिनट पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। देर रात तक क्षेत्र के लोग बिजली बहाल होने की उम्मीद करते रहे लेकिन सुबह तक भी आपूर्ति बाधित रही। अधिकतर लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। जंगल के पास बसे गांवों के लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। लंबे समय तक बिजली बहाल नहीं होने से आइसक्रीम, दूध, पनीर बेचने वाले व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। शादी-विवाह वाले घरों में भी लोग परेशान रहे।
इधर, यूपीसीएल के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि लाइन बुरी तरह से टूट चुकी थी। कांडा और दुग नाकुरी क्षेत्र के जेई मदन जोशी, योगेश पांडेय और भाष्कर जोशी कर्मचारियों के साथ पूरी रात लाइन की मरम्मत में जुटे रहे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें