फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कौसानी में पेयजल संकट गहराया, ढाई हजार की आबादी परेशान

Fri, 23 Feb 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। पर्यटन नगरी कौसानी में दो दिन से पेयजल संकट गहरा गया है। नगर में पानी की आपूर्ति नहीं होने से ढाई हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कौसानी में पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति की जाती है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि पंपिंग योजना 1976 से चल रही है। पुरानी पाइप लाइन में अक्सर लीकेज और अन्य परेशानियों के कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार से नगर में फिर पेयजल किल्लत हो गई है। लोगों को प्राकृतिक जलस्रोत और हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी अशोक सिंह, पूरन सिंह, हर्षवर्धन सिंह, चंद्रशेखर पांडेय, राजन सिंह आदि ने बताया कि आए दिन पेयजल संकट होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पर्यटन नगरी होने के बावजूद क्षेत्र में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने कहा कि पंप में खराबी आने से पेयजल संकट है। जल्द आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें