फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: करोड़ों का बिजली बिल दबाए बैठे हैं आठ सरकारी विभाग

Thu, 22 Feb 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के सरकारी विभागों पर लाखों रुपये का बिजली का बिल बाकी है। आठ सरकारी विभागों ने 18 करोड़ रुपये से अधिक के बिल का भुगतान करना है। यूपीसीएल के इन आठ बकायेदारों की सूची में दो विभागों पर करोड़ों का बिल बाकी है जबकि छह विभागों ने एक लाख रुपये से अधिक का बिल भुगतान नहीं किया गया है। बकायेदारों को यूपीसीएल की ओर से पत्र भेजे जा चुके हैं। मार्च तक बिल जमा नहीं करने वालों का कनेक्शन काटा जा सकता है।
विज्ञापन


बड़े बकायेदार विभागों की सूची
सिंचाई विभाग- 16,26,03,088 रुपये
जल संस्थान विभाग- 2,50,90,282 रुपये
जिला अस्पताल- 5,62,635 रुपये
शिक्षा विभाग- 3,44,305 रुपये
वन विभाग - 1,27,722 रुपये
नगर पालिका और नगर पंचायत- 2,65,257 रुपये
लोक निर्माण विभाग- 1,92,387 रुपये
जिला आपूर्ति विभाग- 1,00,650 रुपये
कुल- 18,92,86,326 रुपये


सभी बकायेदारों को मार्च तक अनिवार्य रूप से बिजली के बिल का भुगतान करने के लिए पत्र भेजे जा चुके हैं। तय समय तक जो बिल का भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ संयोजन विच्छेद की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

मोहम्मद अफजाल, ईई, यूपीसीएल बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें