फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जलापूर्ति सुचारु नहीं होने पर ब्लॉक प्रमुख नाराज

Wed, 31 Jan 2024 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के ब्लाॅक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने असों की अनुसूचित बस्ती गोबरी में जल जीवन मिशन फेस-टू के तहत चालीस लाख अठहत्तर हजार रुपये से बनी पेयजल योजना से जलापूर्ति सुचारु नहीं होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

प्रमुख ने सिंचाई विभाग और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रमुख ने अधूरा काम पूरा करने के साथ नियमित रूप से जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। प्रमुख ने बसकुना मार्ग के निर्माण कार्य का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमित पटेल को सुरक्षा दीवारों के निर्माण के समय पैदल मार्ग का प्रावधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने लघुडाल की असाें पंपिंग योजना को सुचारु करने के संबंध में प्रमुख को ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें