बागेश्वर। जिला अस्पताल में दो-दो रेडियोलॉजिस्ट होने के बावजूद लोगों को अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं मिल रही है। दोनों रेडियोलॉजिस्ट के एक साथ अवकाश पर जाने से समस्या आई है। लोगों को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आराधना नेगी और डॉ. कुमोद पंत तैनात हैं। वर्तमान में दोनों अवकाश पर चल रहे हैं। सीएमएस डॉ. विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि डॉ. पंत पहले से ही मेडिकल पर हैं। दूसरी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नेगी मंगलवार से 15 दिन के अवकाश पर चली गई हैं। जिला अस्पताल में कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं जिसके चलते अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित हो गई है। इससे पूर्व भी कई बार जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित होती रही है। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के तीन पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं। संवाद