फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आज और कल होंगे ट्रायल

Wed, 09 Aug 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल नौ और दस अगस्त को बागनाथ फुटबॉल क्लब भागीरथी में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल से चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय ट्रायल में भागीदारी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल एसोसिएशन सचिव और कोच नीरज पांडेय ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए जूनियर वर्ग में खिलाड़ी की जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 के बाद और 31 दिसंबर 2009 से पहले जबकि जूनियर बालिका वर्ग में एक जनवरी 2007 के बाद और 31 दिसंबर 2009 से पहले की होनी चाहिए। सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग में एक जनवरी 2010 के बाद और 31 दिसंबर 2011 से पहले, अंडर-20 बालक वर्ग में एक जनवरी 2005 के बाद और 31 दिसंबर 2007 से पहले जन्मतिथि वाले खिलाड़ियों को ट्रायल में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। ट्रायल सुबह सात बजे से शुरू हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें