फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को पड़ी रक्त की जरुरत, छह लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
बागेश्वर में रक्तदान करते युवा। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में दो मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर छह लोगों ने अस्पताल आकर रक्तदान किया। जिला अस्पताल में भर्ती पूजा देवी को बी पॉजिटिव रक्त की जरूरत थी। वहीं पैर के फ्रैक्चर का ऑपरेशन करवाने के लिए भर्ती गोकुल कुमार को भी बी पॉजिटिव रक्त चढ़ाना था। रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय की अपील पर हरीश दानू, मो. अदनान, बलवंत राम और कस्तूरबा देवी ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक आकर एक-एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्तदान किया। वहीं रोहिणी जोशी ने ए पॉजिटिव और दिनेश राम ने ओ पॉजिटिव रक्तदान किया। इस मौके पर रेडक्रॉस सोयासटी के कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें