फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
बागेश्वर में स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिला निर्वाचन अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार और एसपी अमित श्रीवास्तव ने डिग्री कॉलेज में बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने को कहा। डीएम ने बताया कि स्ट्रांग रूम में तीन चरणों में सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों से भी स्ट्रांग रूम और पूरे परिसर पर पैनी नजर रखी जा रही है। स्ट्रांग रूम के सुरक्षा की जिम्मेदारी सीएपीएफ, पीएससी और पुलिस के जवान कर रहे हैं। मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई है। दो जगहों में सीसीटीवी कंट्रोल रूम बने हैं। जहां से चौबीस घंटे सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। कहा कि स्ट्रांग रूम के सामने वाली समाजशास्त्र संकाय भवन को मजिस्ट्रेट रूम बनाया गया है। जहां तैनात मजिस्ट्रेट से राजनीतिक दल के प्रत्याशी सीसीटीवी से रखी जा रही नजर के बारे में जानकारी ले सकते हैं। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, आरओ हरगिरी, नोडल अधिकारी बैरिकेडिंग रमेश चंद्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें