फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नवमी तिथि पर पितरों काे तर्पण करने घाट पहुंचे लोग

Mon, 05 Oct 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में सरयू तट पर श्राद्ध करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। पितृ पक्ष के अवसर पर नवमी के दिन रविवार को सरयू घाट पर लोगों ने विधि-विधान से श्राद्ध और तर्पण किया। सुबह से ही सरयू तट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लोगों ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान कर उनका स्मरण किया।
विज्ञापन

जिले भर में श्राद्ध के लिए आसपास के गांवों और विभिन्न स्थानों से लोग बागनाथ में सरयू घाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर पितरों को जल अर्पित किया और पुरोहितों के मार्गदर्शन में श्राद्ध कर्म संपन्न किए। वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने तिलांजलि अर्पित कर पितरों की आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अतिरिक्त कई लोगों ने घरों में ब्राह्मणों को बुलाकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष में पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करने का विशेष महत्व है। सरयू घाट पर दिनभर धार्मिक गतिविधियां होती रहीं। लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ पितरों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें