फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील रोड पर लग रहे जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील रोड में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। शहर के तहसील रोड पर नाली निर्माण के लिए की गई खुदाई के कारण सड़क पर जाम लगना आम बात हो गई है। इस सड़क पर रात में भी जाम लग रहा है। सोमवार को इस सड़क पर लगे जाम में कोतवाल का वाहन भी काफी देर तक फंसा रहा।
विज्ञापन

तहसील रोड पर इन दिनों एनएच ने नाली निर्माण के लिए खुदान किया है। खुदाई से निकले मलबे को सड़क किनारे पाट दिया गया है। इससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है।
सोमवार को नगर में काफी भीड़भाड़ रहने के कारण तहसील रोड पर कई बार जाम लगा। अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। इस सड़क पर दोपहर में लगे जाम में कोतवाल का वाहन भी काफी देर तक जाम में फंसा रहा। जाम से राहगीरों के साथ ही व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद जाम खुलने के बाद यातायात सुचारु हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें