फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात के सीजन में हर कदम पर जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
बागेश्वर के माल रोड में सोमवार को लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बरात के सीजन में अतिक्रमण से संकरी हुई जिला मुख्यालय की सड़कों पर हर कदम में जाम लग रहा है। जाम के कारण वाहन संचालकों के साथ ही राहगीरों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के कारण बागेश्वर के बाजारों में काफी भीड़ थी। बरातों के कारण वाहनों की भी रेलमपेल थी। तहसील रोड, गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, स्टेशन रोड, मालरोड, कांडा रोड, कपकोट रोड केस साथ ही हर सड़क जाम की जकड़न में रही। लोगों को हर कदम पर जाम का सामना करना पड़ रहा था। दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही और सड़कें संकरी होने से जिला मुख्यालय में जाम की समस्या विकट हो गई है। रही-सही कसर सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहन और दुकानों के बाहर फैलाया गया सामान पूरी कर रहा है।
करीब आधे किमी का सफर तय करने में आधे से पौन घंटा लग जा रहा था। यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मी तैनात थे लेकिन संकरी सड़कों के कारणों के कारण उनकी भी एक नहीं चली। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पार्किंग की सुविधा न होने से जाम की समस्या और विकट हो गई है। बरात के सीजन में जिला मुख्यालय की सड़कें यूं ही जाम में जकड़ी रहेंगी, यह तय है। संवाद
विज्ञापन

बारात के सीजन के चलते मुख्य मोटर मार्गों में अक्सर लग रहा जाम
गरुड़(बागेश्वर)। मई और जून में लॉकडाउन के चलते अधिकांश लोगों ने विवाह स्थगित कर दिए थे। इसके चलते नवंबर में रिकार्ड शादियां हो रही हैं। बरातों के चलते वाहनों का आवागमन बढ़ने से जाम लग रहा है। थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी ने बताया कि शादी का सीजन जोरों पर चलने से बैजनाथ बागेश्वर और बैजनाथ ग्वालदम मोटर मार्ग में वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बैजनाथ पुलिस ने बैजनाथ तिराहे से लेकर पंजास तिराहे के बीच में पुलिस बल तैनात किया है। उन्होंने यातायात व्यवस्था बनाने में जनता से सहयोग देने को कहा है। डीजे संचालकों को हिदायत दी है कि वह रात के दस बजे बाद डीजे चलाना बंद कर दें। अन्यथा डीजे संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें