फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति लोग गंभीर नहीं

विज्ञापन
बागेश्वर में लाकडाउन के दौरान एक दुकान में झुंड में खड़े लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। लॉकडाउन के दौरान छूट की अवधि में काफी कम लोग घरों से निकल रहे हैं। हालांकि आपसी दूरी के प्रति अधिकतर लोग गंभीर नहीं हैं। पुलिस, प्रशासन की अपील भी इन लोगों पर बेअसर लग रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी खरीदारी के लिए कम लोग ही बाजार में निकले। वह भी जरूरी सामान खरीदकर घरों को चलते बने। लॉकडाउन के चलते बागेश्वर के बस स्टेशन में सन्नाटा पसरा है। जिला मुख्यालय के साथ ही कस्बाई बाजारों में भी भीड़ नहीं रही। लोगों के घरों से कम संख्या में निकलने के कारण राशन, सब्जी के व्यापारी भी एक घंटा पहले दोपहर 12 बजे ही दुकानों को बंद कर दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें