फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एनआईडर और ट्रैप कैमरे लगाकर गश्त बढ़ाई

Fri, 04 Sep 2026 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ में एनाइडर लगाते वन विभाग के कर्मी।
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। कौसानी क्षेत्र के पाटली गांव में महिला पर तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन, एनआईडर और ट्रैप कैमरे लगाकर गश्त कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव में वन विभाग की सक्रियता से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में अब भी भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार निगरानी और गश्त जरूरी है। वन क्षेत्राधिकारी एमएस गुसाईं ने ग्रामीणों से घरों के आसपास झाड़ियां काटने, शाम के समय अकेले आवाजाही करने से बचने और बच्चों, बुजुर्गों का ध्यान रखने की सलाह दी है। कहा कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस मौके पर वन दरोगा अनुराधा जोशी, वन आरक्षी चंदन कुमार, भूपेंद्र लसपाल, भानु रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें