फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की दस्तक के साथ वायरल फीवर के रोगियों की संख्या में इजाफा

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में रोगियों की लगी भीड़। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम में बदलाव होने के साथ ही जिला अस्पताल बागेश्वर में वायरल फीवर रोगियों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में हर रोज दमा, जुकाम, खांसी, बुखार आदि के रोगी पहुंच रहे हैं। शनिवार को 400 ओपीडी हुई।
विज्ञापन

ठंड के दस्तक देते ही मौसम बदल गया है। मौसम में आए बदलाव के कारण वायरल रोगियों की तादाद भी बढ़ने लगी है। ठंड शुरू होते ही दमा, जुकाम, खांसी, बुखार समेत अन्य वायरल होने लगे हैं। वायरल रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में रोगियों की सुबह से ही लाइन लग रही है। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग रोजाना काफी संख्या में इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
डाक्टरों ने बताया कि मौसम में परिवर्तन होने के साथ ही कई तरह के रोग हो जाते हैं। वायरल फीवर के रोगी को तुरंत स्थानीय अस्पताल में पहुंच कर डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए। दवा डॉक्टर की सलाह पर ही खानी चाहिए। दूषित पानी नहीं पीना चाहिए। उबला हुआ पानी को ही पीने के लिए इस्तेमाल में लाएं।
विज्ञापन

कोट : मौसम परिवर्तन होने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हर रोज करीब 400 रोगी उपचार कराने पहुंच रहे हैं। ठंड के मौसम में लोगों को गरम पानी पीने के साथ ही ठंड से बचाना चाहिए। बासी भोजन से बचें। कटे सड़े फल न खाएं। - डा. एलएस बृजवाल, फिजीशियन जिला अस्पताल बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें