फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों के साथ बच्चे भी बैठे धरने पर

Thu, 23 Jul 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राइंका बॉजीरौट में शिक्षकों की तैनाती, भवन का निर्माण और चहारदीवारी बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का यहां चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


 आज विद्यालय के कक्षा 11 और 12वीं के 53 छात्र-छात्राएं भी कक्षाएं छोड़कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुरुजी जल्दी नहीं आए तो वह आंदोलन और भी तेज कर देंगे।

सभा में शासन प्रशासन द्वारा आंदोलन की सुध नहीं लेने पर नाराजगी जताई। आंदोलन स्थल विद्यालय परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की तैनाती न  होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट है।
विज्ञापन


इन मांगों को कई बार उठा दिया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि शिक्षकों के बगैर अभी तक पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है।

शासन और शिक्षा विभाग को चेेतावनी दी कि वह उनके धैर्य की परीक्षा नहीं ले। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याएं शीघ्र हल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

क्रमिक अनशन में आज तीसरे दिन मोहन राम, आनंद राम, राजन राम और बहादुर राम बैठे। सभा की अध्यक्षता बसंत राम और संचालन अशोक भंडारी ने किया। ग्राम प्रधान भगवान भंडारी, फकीर राम, गोकुल राम, दीवान सिंह भंडारी और बसंत राम धरने पर बैठे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें