फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु के निर्माण में अभिभावकों की भूमिका अहम

Mon, 08 May 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
शिशु मंदिर हाईस्कूल चौरासी बागेश्वर में गोष्ठी में उपस्थित अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी में एलकेजी से 10वीं कक्षा के बच्चों के अभिभावकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिशु के निर्माण में अभिभावकों की भूमिका अहम होती है। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के सिद्घांत, महत्व एवं प्रचार-प्रसार में अभिभावकों के योगदान पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

प्रबंधक विजय कुमार वर्मा ने विद्यालय की शैक्षणिक सहित अन्य विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। शिक्षक कैलाश लोहनी, जितेंद्र जोशी, मदन मोहन जोशी, सरस्वती बिष्ट, थान सिंह, भगवती जोशी, गीता कार्की, रमेश पांडे आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मेधावी छात्रा दिव्या रावत, मनीषा गढ़िया, कनिका जोशी को छह-छह सौ रुपये की नकद धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र पाठक ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें