कौसानी/बागेश्वर। कौसानी में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। आम जनमानस को लोकतंत्र के महापर्व में बेझिझक बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। लोकसभा निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, सकुशल और शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न कराए जाने के लिए शनिवार को एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशन में कौसानी थाना क्षेत्र के बाजारों और कस्बों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा बलों के स्वस्थ और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए तैयार सजग होने का संदेश दिया गया। संवाद