फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ऐसे बृज के बसन से मैं आई री बाज...

Sat, 23 Mar 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर के साथ ही कांडा क्षेत्र में बैठकी होली परवान पर है। बैठकी होली के रसिक पूरी रात महफिल जमा रहे हैं। शुक्रवार की रात नगर के उमेश चंद्र साह ठुलघरिया के आवास पर हुई बैठकी होली की शुरूआत पूरन सिंह पालनी ने राग धमार में चमकत हो चपला, तुम नीकी बनी हो प्यारी होरिन में से शुरूआत की। उन्होंने राग काफी में ये कैसी नादानी की प्रस्तुति दी। पंकज पांडेय ने राग काफी में ऐसे बृज के बसन से मैं आई रे बाज, ऐसे रंग-ढंग कैसे बचेगी रे लाज की सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

नवीन साह ठुलघरिया ने राग जंगला काफी में नवल जोवन मोरा यों ही बीता जात की प्रस्तुति से मन मोहा। दीप साह, संजय साह, गुलशन कक्कड़, महेश चौबे, कंचन साह, हेम साह ठुलघरिया ने होली गायन किया। तबले पर संगत राजेश नैनवाल, कौशल उपाध्याय ने दी। होली के रसिक महिपाल भरड़ा, नवीन साह, बृजकिशोर वर्मा, नवीन गंगोला, आलोक जोशी, मदन हरड़िया, तारू पांडे, विपिन साह, भानु तिवाड़ी आदि रातभर जमे रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें