बागेश्वर के बिलौनासेरा में पैराग्लाइडिंग के ट्रायल शुरू।
- फोटो : BAGESHWAR
जिले में साहसिक पर्यटक बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग प्रयासरत हैं। इसी क्रम में जिले में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल शुरू हो गया है। बिलौनासेरा और दुलम गांव में पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं हैं।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के लिए नवंबर का महीना उपयुक्त रहता है। इसके लिए जगदीश जोशी ने लाइसेंस लिया है।