कपकोट के दुलम गांव में आयोजित पावर्ड पैराग्लाइडिंग शिविर के प्रतिभागी।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। पर्यटन विभाग की ओर से कपकोट के दुलम गांव में आयोजित पांच दिवसीय पावर्ड पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शिविर के पहले चक्र का समापन मंगलवार को हो गया। इस दौरान प्रशिक्षु बच्चों ने 10 से 15 फुट तक ऊंची उड़ान भरी।
हिमालया नोड के मुख्य प्रशिक्षक जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि बुधवार से दुलम गांव में ही दूसरे चक्र का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। दोनों चक्रों में 35-35 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए उन्होंने साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान दीपक पंत, मनीष गढ़िया, कूकी, वीर सिंह, संजय तिवारी, विजय कोरंगा आदि थे।