फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: युवाओं ने सीखे पैराग्लाइडिंग के गुर

विज्ञापन
कपकोट के दुलम में पैराग्लाइडर उड़ाने का अभ्यास करते युवा। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के दुलम गांव में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शिविर जारी है। हिमालया फ्लाई एडवेंचर नोड के प्रशिक्षक जगदीश जोशी ने शुक्रवार को युवाओं को हवा की गति का आकलन सिखाया। उन्होेंने बताया कि दोपहर 12 बजे से पहले का समय पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे मुफीद है। इस समय हवा की गति नियत रहती है। उन्होंने विंड शॉक के जरिये हवा की दिशा पता लगाने के तरीके भी बताए। जिले के तीनों ब्लॉकों से चुने गए 25 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इच्छुक युवाओं को एडवांस कोर्स भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवा आने वाले समय में पैराग्लाइडिंग के माध्यम से स्वरोजगार कर सकें, इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें