विभिन्न मांगों को लेकर जिल के पंचायत राज विकास अधिकारियों ने सभा कर प्रदर्शन किया। पंचायत विकास अधिकारियों ने उत्तराखंड में पंचायती राज एक्ट को जल्द लागू करने की मांग की। विभागीय ढांचे के पुनर्गठन की भी मांग उठाई।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की जिला इकाई के आह्वान पर यहां कलक्ट्रेट पुल के पास सभा हुई और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने वेतन विसंगति को दूर करते हुुए 1800 रुपए का ग्रेड पे देने की मांग की।
पंचायती राज एक्ट को शीघ्र लागू करने, विभागीय ढांचे का पुनर्गठन करने की भी मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के सभी जिलों में परिवार रजिस्टर से संबंधित सभी काम, जन्म-मृत्यु पंजीकरण ऑनलाइन किए जाएं। इन मांगों को लेकर भविष्य में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
इस कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष एमएस कुुरैशी, महामंत्री कुंदन प्रसाद, संतोष कुमार, सूरज अस्वाल, दीपिका सिंह, ललिता गोस्वामी, भगवती कोरंगा, वर्षा परिहार, ज्योति पांडे, नेहा खेतवाल, भारती आर्या, सुमन कांडपाल, इंदिरा गढ़िया, रूबी, मुकुल जोशी, भाष्करानंद पाठक, सुनील पांडे, पप्पू परिहार, मनोज जोशी, आदि उपस्थित थे।