फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पंचायतों की रिक्त सीटों पर पांच अक्तूबर को होंगे चुनाव

Fri, 15 Sep 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में एक जिपं सदस्य, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान की दो रिक्त सीटों के लिए उप चुनाव की तिथि धोषित हो गई है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिपं की शामा, क्षेत्र पंचायत की शामा और रिखाड़ी, ग्राम प्रधान की अनरसा, हरकोट की रिक्त सीट के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होगा। 20, 21 सितंबर को नामांकन दाखिल होंगे। 22 सितंबर को जांच होगी। 23 सितंबर नाम वापसी का दिन होगा।
विज्ञापन


बताया गया कि 24 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। सात अक्तूबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि पंचायत उप चुनाव को लेकर आचार संहिता लगा दी गई है। आचार संहिता उप चुनाव वाले क्षेत्रों में ही प्रभावी होगी। परिणाम घोषित होने के साथ ही आचार संहिता हट जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें