फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन रोकने के लिए ठोस नीति बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए सीनियर सिटीजन न्यास ने ठोस नीति बनाकर गंभीरता से क्रियान्वयन कराने की मांग की है। उन्होंने जिले में खड़िया उद्योग की स्थापना करने और पहाड़ों में भांग की खेती के लिए स्पष्ट और कारगर नीति बनाने को कहा है।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन न्यास के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह परिहार, विधि सलाहकार गोविंद भंडारी ने कहा कि जिले के रीमा, कांडा, दोफाड़, पालड़ी, दफौट सहित कई क्षेत्रों में खड़िया की खदानें हैं। जिनकी मदद से खड़िया उद्योग की आसानी से स्थापना हो सकती है। ऐसा होने पर स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में होने वाली भांग का सब्जी, चटनी आदि में उपयोग होता है, लेकिन नशे के रूप में दुरुपयोग होने पर इसे नष्ट किया जा रहा है। ऐसा करने के स्थान पर भांग के उत्पादन को लेकर स्पष्ट नीति बनाई जानी चाहिए। इसका नशे की जगह मसाले और औषधि के रूप में उपयोग हो सके। इसके अलावा उन्होंने हर जिले में सिडकुल व पिटकुल की तर्ज पर उद्योगों, लीसा मंडी, कागज, लुग्दी उद्योगों की स्थापना करने और खेतीबाड़ी को नुकसान पहुंचा रहे बंदर और सुअरों से किसानों को निजात दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें