फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को मनरेगा से रोजगार देने के लिए यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
बागेश्वर में पदयात्रा निकालते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। यूथ कांग्रेस ने कोरोनाकाल में बेरोजगार हुए प्रवासियों को मनरेगा से रोजगार देने की मांग को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में नगर स्थित गोमती पुल से विकास भवन तक निकली पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने प्रवासियों को रोजगार देने को लेकर नारेबाजी की। सीडीओ डीडी पंत के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा है कि पिछले साल मार्च में कोरोना संक्रमण देश में प्रारंभिक चरण में था तो सरकार ने 22 मार्च से लॉकडाउन लगा दिया था। लॉकडाउन के चलते हजारों प्रवासी युवा जो देश के विभिन्न राज्यों में नौकरी करते थे वे अपने-अपने घरों को वापस आ गए। घर पर सरकार इन लोगों को रोजगार देने में नाकाम रही।
उत्तराखंड के गांवों में लाखों प्रवासी तब से घरों में ही हैं। यह लोग अपनी बचत के धन से अपना और अपने परिवार का गुजारा करने पर मजबूर हैं। तमाम लोगों की जमापूंजी समाप्त हो गई है। लॉकडाउन के दौर में डेढ़ महीना मनरेगा में रोजगार दिया गया था, जो नाकाफी था। मनरेगा के कार्यों पर भी विराम लग गया। अब कोविड कर्फ्यू लगा है। जिले के सभी बेरोजगार प्रवासियों को मनरेगा के जरिए रोजगार दिया जाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो यूथ कांग्रेस आंदोलन करेगी। पदयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर पांडेय, जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, चंद्रशेखर पांडेय, रंजीत दास, गिरीश टंगड़िया, नागेंद्र मनवाल, विशाल रावत, कमल कोरंगा समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें