फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 22 हजार से अधिक बच्चों ने पी पोलियो की दवा 

Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट में नौनिहाल को पोलिया ड्राप पिलाते वार्ड सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। जनपद में 29,743 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में कुल 263 बूथ और शहर में नौ बूथ हैं। पोलियो  दवा पिलाने वाली टीम में 1052 सदस्य और 114 सुपरवाइजर शामिल हैं। रविवार को अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में बूथ लगाकर 22 हजार से अधिक बच्चों को दवा पिलाई गई। सोमवार से घर-घर जाकर नौनिहालों को दवा पिलाई जाएगी।  
विज्ञापन


कांडा सीएचसी में डॉ. शमी उन्निसां ने पोलियो बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी, एएनएम को भी प्रेरित किया कि वह क्षेत्रों में बच्चों को पोलियो दवा पिलाएं। इस दौरान सीएचसी में भी बूथ लगाकर बच्चों को दवा पिलाई गई।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ वार्ड सदस्य तनुज तिरुवा ने बच्चे को पोलिया ड्राप पिलाकर किया। इस दौरान डॉ. बृजेश रावत, डॉ. मनोज मेहता, नीरज उपाध्याय, मनोज कोरंगा, कैलाश सिंह, हेमा शाही, हिमा, खड़क सिंह आदि मौजूद थे।

सीएमओ डॉ. जेसी मंडल ने बताया कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीम को विशेष निर्देश दिए गए हैं। गरुड़ ब्लॉक में  पल्स पोलियो अभियान के तहत पहले दिन पांच हजार से अधिक बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई।  उप स्वास्थ्य केंद्र वज्यूला, डोलगांव, सीएचसी बैजनाथ, भगरतोला, कंधार, पुरुड़ा, देवनाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखेड़ा,अमस्यारी, पिंगलों, गागरीगोल सहित सभी बूथों में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।  पंचायत घर अणां में  माधवी ऐठानी, मीरा, चंपा, पुष्पा ने बच्चों को पोलियो दवा पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें