फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर के 100 से अधिक गांवों में रात भर गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में अंधड़ से बिजली की लाइनों को काफी नुकसान पहुंचा। नगरीय क्षेत्र समेत 100 से अधिक गांवों में रातभर बिजली गुल रही। कई गांवों में 24 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान 30 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद एकाएक आए अंधड़ के कारण नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बिजली की लाइनें टूट गईं। नगर के ठाकुरद्वारा, मंडलसेरा, कठायबाड़ा और बागनाथ वार्ड में काफी नुकसान हुआ। रात को इन वार्डों में कुछ घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई। कई घरों में पूरी रात आपूर्ति बाधित रही। अन्य वार्डों में भी बिजली की आंखमिचौली का खेल चलता रहा। बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह तक कई लोगों के मोबाइल बंद हो गए। लोग पंखा, कूलर, टीवी, फ्रिज आदि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का प्रयोग नहीं कर सके। सुबह तक लाइट गुल रहने से रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ा।

इनसेट
ग्रामीण अंचलों में अधिक रही परेशानी
कांडा/काफलीगैर/गरुड़। विजयपुर सब स्टेशन से कांडा, कमस्यार और दुगनाकुरी के गांवों को जाने वाली बिजली की लाइनों को काफी नुकसान हुआ। कहीं पोल गिरे तो कहीं तार टूट गए। देर रात तक बिजली विभाग के कर्मचारी लाइनों की मरम्मत में जुटे रहे। सुबह होते ही कर्मचारियों ने फिर मोर्चा संभाला। दोपहर 12 बजे बाद कांडा क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू होनी शुरू हुई। दुगनाकुरी क्षेत्र के कई गांवों में शाम पांच-छह बजे बाद बिजली बहाल हो सकी। गरुड़ के लखनी-कटारमल क्षेत्र में भी बिजली गुल रही। काफलीगैर के अधिकांश गांवों में भी बिजली की आंखमिचौली के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


इनसेट
15 मिनट में छह लाख से अधिक का नुकसान
करीब 15 मिनट के अंधड़ में बिजली विभाग को छह लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि नगर में चार और गरुड़ के लखनी में तीन पोल टूटे थे। भतरौला वार्ड में दो पोल बदलने हैं। भतरौला को छोड़कर नगर की सप्लाई सुचारू हो गई है। पोल और तार टूटने से करीब 2.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। एसडीओ कपकाेट एसएस भंडारी ने बताया कि विजयपुर, बनलेख और कांडा क्षेत्र में 12 खंभे टूट गए हैं। कई जगहों पर तार टूट गए। तीन लाख रुपये से अधिक के प्रारंभिक नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें