फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कार्मिकों की हड़ताल से विभागों में कामकाज ठप

Mon, 27 Aug 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में हड़ताल के बीच प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने 13 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के पहले दिन उन्होंने ऊर्जा निगम के कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल के चलते विभागीय कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। विभागों में काम के लिए क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


सोमवार से आहूत बेमियादी हड़ताल में उद्यान, कृषि, राजस्व, आबकारी, ग्राम्य विकास, खाद्य, जल निगम, जल संस्थान, वन निगम, रसद, शिक्षा, पंचायती राज, महिला कल्याण सहित 15 से अधिक विभागों के आउटसोर्स कार्मिकों ने शिरकत की। सभी विभागों के कार्मिक कार्य बहिष्कार कर पावर कारपोरेशन के कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद 13 मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने पदोन्नति, सातवां वेतनमान, एसीपी, स्थायी कर्मचारियों की तर्ज पर ग्रेड वेतन आदि प्रमुख समस्याएं दूर करने की मांग दोहराई। कहा कि मांग पूरी होने तक बेमियादी आंदोलन भी चलता रहेगा। इस दौरान सुरेश चंद्र पंत, भाष्करानंद जोशी, दामोदर जोशी, नेहा खेतवाल, मदन जोशी, रमेश सिंह, दर्शन सिंह, लीला कोरंगा, कुंदन प्रसाद, श्याम सिंह,माया, राजेंद्र धामी आदि थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें