बागेश्वर। राज्य रोजगार गारंटी परिषद अध्यक्ष/ग्राम्य विकास, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मनरेगा के तहत मसाले, फल, दुग्ध आदि कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
वीसी के माध्यम से अधिकारियों से मुखातिब मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को वर्कशेड, ग्रामीण विपणन स्थल के माध्यम से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने शतप्रतिशत मनरेगा श्रमिकों के आधार सीडिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि गरीब परिवारों के आजीविका संसाधन सुदृढ़ करना मनरेगा का मुख्य उद्देश्य है। कहा कि लखपति दीदी सर्वे के आधार पर ऐसे स्वयं सहायता समूहों सदस्यों को भी 100 दिन का रोजगार देना है, जो कम प्रयासों में लखपति बन सकती हैं। वीसी में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। संवाद