फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सिंचाई विभाग की लेट-लतीफ योजनाओं की थर्ड पार्टी जांच के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला प्रशासन की ओर से जिले के सुदूरवर्ती कपकोट तहसील के उप-तहसील शामा में तहसील दिवस का आयोजन किया। तहसील दिवस में कुल 48 शिकायतें दर्ज की गई। डीएम अपूर्वा पांडेय ने सिंचाई विभाग की लेट-लतीफ योजनाओं की थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को उप-तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में ग्रामीणों ने मुख्य रूप से जर्जर सड़कें, पेयजल संकट, आपदा, बदहाल दूरसंचार नेटवर्क, सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और एएनएम की अनुपलब्धता जैसी समस्याएं साझा की। डीएम पांडेय ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समय सीमा से अधिक समय से लटकी हुई विकास योजनाओं पर नाराजगी व्यक्त की। निर्माणदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी आश्वस्त किया। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, जिपं सदस्य विजया कोरंगा, बीडीसी सदस्य कला देवी, कीवी मैन भवान सिंह कोरंगा, भूपेंद्र कोरंगा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें