फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन योजना को समाप्त करने तक विरोध करने का संकल्प लिया

विज्ञापन
बागेश्वर में पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष करने का संकल्प लेते शिक्षक और कर्मचारी। संवाद न्य? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के तहत शिक्षक और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर नई पेंशन योजना को समाप्त करने तक विरोध करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय के गांधी चौक में प्रांतीय आह्वान पर संकल्प दिवस मनाया। प्रांतीय संरक्षक गोपाल मेहता ने कहा नई पेंशन योजना से पीड़ित शिक्षक और कर्मचारियों ने संकल्प लिया है कि जब तक सरकार नई पेंशन योजना और निजीकरण को समाप्त नहीं कर देती, तब तक नई पेंशन योजना का लगातार विरोध किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पालनी ने कहा कि नई पेंशन योजना ने शिक्षक और कर्मचारियों का भविष्य आर्थिक रूप से असुरक्षित कर दिया है। इस अवसर पर शिक्षक और कर्मियों ने तख्तियों के माध्यम से एक ही संकल्प, पुरानी पेंशन ही विकल्प का नारा दिया। शिक्षक और कर्मचारियों ने शाम तीन बजे से ट्विटर पर प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो हैश टैग से जोड़कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए ट्वीट किया। कार्यक्रम में लक्ष्मण कोरंगा, रवि कुमार जोशी, हरीश पुरी, कृष्ण खेतवाल, कमल जोशी, संतोष खेतवाल, प्रदीप गढ़िया, धरम सिंह कोरंगा, प्रकाश टाकुली, संजय जोशी, दीप गढ़िया, जयप्रकाश त्रिपाठी, केसी मिश्रा, हेम टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें