फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ को नगर पंचायत में शामिल करने का विरोध

विज्ञापन
गरुड़ को नगर पंचायत बनाने के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विकासखंड गरुड़ के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने गरुड़ को नगर पंचायत में शामिल करने के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि शासन स्तर से गरुड़ को नगर पंचायत में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। इसका वह पुरजोर विरोध करते हैं। इस प्रक्रिया को अमल में नहीं लाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे गरुड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट परिसर में नाराजगी जाहिर करते हुए शासन के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम विनीत कुमार से मुलाकात कर कहा कि जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों को विश्वास में लिए बगैर शासन स्तर से नगर पंचायत के गठन की कोशिश से लोगों में रोष है।
कहा कि इससे पहले भी वह लोग नगर पंचायत बनाने का विरोध कर चुके हैं। विरोध के बावजूद भी नगर पंचायत गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने गरुड़ को नगर पंचायत में शामिल करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में पाए की प्रधान उमा भट्ट, नौघर की प्रधान नीमा, सोबन पुरी, पूजा गिरी, महेश गिरी, राजेंद्र गिरी, पूरन सिंह, नंदन गिरी, जगदीश, दीवान गिरी, त्रिलोक गिरी, चंदन राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें