फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उत्तरायणी पर खेल मैदान को पार्किंग स्थल बनाने का विरोध

Wed, 31 Dec 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान को उत्तरायणी मेले के दौरान अस्थायी पार्किंग स्थल बनाने का विरोध शुरू हो गया है। विद्यार्थियों को परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन भेजकर मैदान की बजाय अन्यत्र पार्किंग स्थल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी ने कहा कि हर साल मेले के दौरान मैदान में वाहन पार्किंग की जाती है। मैदान में बेतरतीब खड़े वाहनों से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया कि मेला समाप्त होने के बाद मैदान की सफाई भी नहीं की जाती है। मैदान में जगह-जगह कूड़ा बिखरा रहता है। फील्ड में जगह-जगह गड्ढे आदि बनने से सतह खराब हो जाती है। खेलकूद और घूमने आने वालों को परेशानी होती है। विद्यार्थियों ने खेल परिसर मे होने वाली अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था नदी किनारे या अन्यत्र सरकारी जमीन पर करवाने की मांग की है। इस मौके पर राहुल नगरकोटी,पंकज कुमार, कैलाश नाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें