फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम रौतेला ने भोपाल में जीती ओपन चैस प्रतियोगिता

Sat, 09 May 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां जिम कार्बेट स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र सक्षम रौतेला ने शनिवार को भोपाल में हुई अंतरराष्ट्रीय रेटिंग ओपन चैस प्रतियोगिता के अंडर 11 आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है। ग्राम सैंज निवासी सक्षम के पिता बालम सिंह रौतेला ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के नौ राउंड में 210 खिलाड़ी शामिल हुए। सक्षम ने अपने आयु वर्ग में महाराष्ट्र के सदबानी रौनक को पछाड़ा। सक्षम की अंतरराष्ट्रीय रेटिंग 1850 रही। इस प्रतियोगिता में पांच ग्रैंड मास्टर, सात इंटरनेशनल मास्टर भी शामिल थे। पिछले साल उन्होंने उत्तराखंड की ओपन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। तब उनकी रेटिंग 1780 प्वाइंट थी। भोपाल शनिवार को अन्य विजयी प्रतिभागियों के साथ ही सक्ष्म को भी आयोजकों ने सम्मानित किया, और उन्हें ईनाम सौपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें