फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन चिकित्सकों के सहारे चली ओपीडी, मरीज रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दीपावाली के अवकाश के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो जांच कराने के लिए मरीज भी उमड़े। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अवकाश में रहने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ मरीजों को बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे संवाद न्यूज एजेंसी की टीम जिला अस्पताल पहुंची। यहां मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिला मुख्यालय समेत कांडा, गरुड़, कपकोट, काफलीगैर तहसील क्षेत्रों से लोग जांच कराने आए थे। पर्ची और दवा काउंटर खुले हुए थे जबकि फिजिशियन, सर्जन, हड्डी रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर ताला लटक था। दंत रोग चिकित्सक और अल्ट्रासाउंड कक्ष खुले थे लेकिन कक्ष में चिकित्सक नहीं बैठे थे। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित, महिला चिकित्सक डॉ. गायत्री पांगती और प्रभारी सीएमएस डॉ. देवी प्रसाद शुक्ला ने मरीजों की जांच की। अस्पताल आए मरीजों को बाकी कक्षों में ताला लटका देखकर काफी मायूसी हुई। मरीजों ने बताया कि 200 से 500 रुपये खर्च करने के बाद भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा नहीं मिल रही है।
-

कोट
साइकिल चलाते समय गिरने से पैर में चोट लगी है। मम्मी के साथ अस्पताल दिखाने आया हूं। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद दवाई दी है। हड्डी रोग विशेषज्ञ को भी दिखाने को कहा है। अब दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा। -रक्षित सिंह, दफौट, फोटो 22 बीजीएस 04 पी
विज्ञापन


कोट
कई दिन से बुखार है। फिजिशियन से जांच कराने के लिए गरुड़ से जिला अस्पताल आया था। फिजिशियन के अवकाश पर रहने के कारण दूसरे चिकित्सक से जांच करानी पड़ी। अगर सुधार नहीं हुआ तो फिर से अस्पताल आना पड़ेगा। -एनके जोशी, गरुड़, फोटो 23 बीजीएस 05 पी

कोट
गले में दाने और छाले हो रहे हैं। अस्पताल दिखाने आया था। यहां विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण जांच नहीं हो सकी है। अब बाहर के अस्पताल में जाकर जांच करानी पड़ेगी। -पान सिंह, बनेगांव, फोटो 23 बीजीएस 06 पी

कोट
बुखार से परेशान हूं। अस्पताल आने पर फिजिशियन के अवकाश पर जाने की बात पता चली है। यहां डॉक्टर कम हैं, मरीज काफी आ रहे हैं। दूसरे डॉक्टर को दिखाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। -मोहिनी देवी, गुलेर, फोटो 23 बीजीएस 07 पी

इनसेट
जिला अस्पताल की ओपीडी में जांच कराने पहुंचे 265 मरीज
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 265 मरीजों ने ओपीडी में जांच कराई। प्रभारी सीएमएस डॉ. डीपी शुक्ला ने बताया कि अधिकतर मरीज मौसमी बीमारी और पेट की समस्या लेकर आए थे। दीपावली के चलते विशेषज्ञ समेत अन्य चिकित्सक भी अवकाश पर हैं। केवल तीन चिकित्सकों ने ओपीडी की जिम्मेदारी संभाली। अस्पताल आए सभी मरीजों की जांच कर दवाइयां और उचित सलाह दी गई। एक-दो दिन में स्थिति ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन


फोटो 22 बीजीएस 03 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें