बागेश्वर। जिला अस्पताल में गुड फ्राइडे के दिन ओपीडी बंद रही। आपातकालीन कक्ष में 72 मरीजों ने जांच करवाई। अधिकतर मरीज वायरल बुखार और पेट संबंधी बीमारी के थे। पूर्व में अवकाश के दिन जिला अस्पताल की ओपीडी दो घंटे तक खुली रहती थी। हालांकि महाशिवरात्रि पर्व के बाद चिकित्सकों के प्रांतीय संगठन ने अवकाश के दिन ओपीडी को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को डॉ. कनुप्रिया ने इमरजेंसी में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि अवकाश के दिन जांच कराने आने वाले मरीजों को इमरजेंसी में पूरी सुविधा प्रदान की जा रही है। अन्य दिनों की तरह ही चिकित्सकों ने इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की जांच की। संवाद