फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में सात मार्च तक राशन कार्ड की ऑनलाइन सेवाएं बाधित

Thu, 26 Feb 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि आगामी सात मार्च तक राशन कार्ड से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। यह निर्णय केंद्र सरकार के यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएमएस) पोर्टल पर डेटा माइग्रेशन प्रक्रिया के चलते लिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडेय ने बताया कि वर्तमान आरसीएमएस पोर्टल के डेटा को नए यूआरसीएमएस पोर्टल पर स्थानांतरित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होकर सात मार्च तक चलेगी। इस दौरान राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी। सात मार्च के बाद उपभोक्ता नए और बेहतर पोर्टल की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें