बागेश्वर में डायट की ओर से हुई ऑनलाइन कला प्रतियोगिता में चित्रकला की विजेता भावना लोहनी। संवाद ?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने माध्यमिक शिक्षकों की ऑनलाइन कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। पोस्टर चित्रांकन में राइंका लौहारचौंरा की अनुराधा रानी, चित्र संयोजन में राइंका तिलसारी के हरिमोहन कंसेरी और लोक चित्रकला में राउमावि गलई, कंधार की भावना लोहनी ने पहला स्थान हासिल किया। तीनों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करने का मौका मिलेगा।
डायट प्रवक्ता डॉ. प्रेम मावड़ी और डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि कला का स्कूली शिक्षा में विशेष योगदान है। निर्णायक डॉ. ममता सुयाल और डॉ. एल्बा मंड्रेले ने विजेताओं का चयन किया। डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य शिक्षकों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना है। इस मौके पर रवि कुमार जोशी, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. केएस रावत, कैलाश प्रकाश चंदोला आदि थे।