दानपुर पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक संगठन ने यहां डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। वन रैंक, वन पेंशन की मांग को शीघ्र पूरा करने की मांग की। अर्धसैनिकों को भी सेना की तरह सुविधाएं देने की मांग की गई है।
दानपुर से पूर्व सैनिकों अर्ध सैनिक संगठन के पदाधिकारी बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां डीएम भूपाल सिंह मनराल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा।
जिसमें कहा गया है कि सेना के अवकाश प्राप्त लोगों की तरह अर्ध सैनिकों को भी कैंटीन आदि की सुविधाएं दी जानी चाहिए। समान रैंक, समान पेंशन की मांग भी काफी समय से की जा रही है, इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है।
इससे पूर्व कर्मी में पूर्व सैनिकों, अर्ध सैनिकों की बैठक हुई, जिसमें इन समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता दरबान सिंह ने की।
वहां संगठन के अध्यक्ष नारायण सिंह, आन सिंह, नारायण सिंह, मोहन सिंह कपकोटी, राम सिंह राना, नंदन सिंह कालाकोटी, हरक सिंह कर्म्याल, प्रेम सिंह सुरकाली, स्वरूप सिंह, जगत सिंह, हवलदार कुंवर सिंह कर्म्याल, लाल सिंह कर्म्याल, हुकम राम आदि थे।