फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को एक माह का अल्टीमेटम दिया 

Sun, 08 Oct 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक में समान कार्य समान वेतन की मांग उठाई गई। उपनल कर्मियों ने कहा कि यदि एक माह के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उपनल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष कमल गढ़िया के संचालन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उपनल कर्मी पिछले लंबे समय से अपनी समस्याओं को शासन स्तर पर रख रहे हैं। समान कार्य के बदले उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कर्मियों ने कहा कि यदि सरकार ने एक माह के भीतर उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में प्रदीप सनवाल, दिनेश सिंह, दीपक आर्या, हयात राम, गौरव कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें