फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पेड़ से टकराई बाइक, एक घायल

Tue, 22 Apr 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। क्षेत्र से बागेश्वर रोड में एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल और एक व्यक्ति सामान्य घायल हो गया। गंभीर घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सामान्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को बैजनाथ से कमस्यारी की ओर जा रही बाइक संख्या यूके 04 एजी 0657 पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर यूके लिप्टिस के पेड़ पर टकरा गई। हादसे में बाइक चालक अमित सिंह और गोविंद सिंह घायल हो गए।
हादसे के बाद वहां ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची बैजनाथ पुलिस ने घायलों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल गोविंद सिंह को छुट्टी दे दी और घायल चालक अमित सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. साक्षी ने बताया कि घायल के हालत में सुधार है। उपचार के बाद छ़ट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें