फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को बागेश्वर में हुई तेज बारिश, एक मकान ध्वस्त, 7 सड़कों पर यातायात बाधित

विज्ञापन
बागेश्वर में बारिश के दौरान छाता ओढ़कर निकलते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में बुधवार तड़के और दोपहर में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कपकोट के शामा में एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। एक जिला मार्ग और छह ग्रामीण मोटर मार्गों पर यातायात बाधित है। बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम रीना जोशी ने बृहस्पतिवार को कपकोट तहसील के अंतर्गत कक्षा एक से बारह तक के सरकारी, गैर सरकारी, अशासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार तड़के बागेश्वर में 11 एमएम, गरुड़ में 12 और कपकोट में पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई। दोपहर दो बजे बाद एक बार फिर बागेश्वर, कपकोट के साथ ही कई इलाकों में बारिश हुई। दोपहर 2:16 बजे से आधा घंटे तक बागेश्वर में तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान शामा में पुष्पा देवी पत्नी बलवंत राम का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। परिवार के चार सदस्यों ने अन्यत्र शरण ले रखी है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12 जुलाई से बंद सौंग-खलीधार हल्का वाहन मार्ग पर बुधवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। सड़क एक किमी हिस्से में क्षतिग्रस्त है। बारिश से बागेश्वर-दफौट जिला मार्ग, कपकोट-कर्मी, रिखाड़ी-वाछम पार्ट वन और पार्ट टू, नामतीटेचाबगड़, शामा-लीती, सड़क पर मलबा गिरा। सड़कों को खोलने का काम जारी है। भारी बारिश को देखते हुए पुलिस ने लोगों को नदियों के किनारे न जाने के लिए सचेत किया। बागेश्वर में सरयू नदी पर जल पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें