फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में एक मकान ध्वस्त, तीन घर क्षतिग्रस्त

Sun, 17 Aug 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश से नुकसान का सिलसिला जारी है। बारिश से कई मकान और घरों के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए। आठ सड़कों पर यातायात बाधित होने से 10,000 से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात कपकोट में 28 मिमी बारिश हुई। बागेश्वर और गरुड़ विकासखंड में भी हल्की बारिश हुई। शनिवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई। बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार छौना निवासी अनिल कुमार पुत्र मोहन राम का आवासीय घर क्षतिग्रस्त हो गया। करासीबूंगा निवासी मदन राम, अमोली निवासी सुनीता देवी, भगवती देवी के आवासीय मकान और नंदीगांव निवासी चनर राम के आवासीय घर से लगा रसोईघर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमोली निवासी रूपा देवी, चौरसों निवासी खिमुली देवी, हरि राम, खबडोली निवासी जीवन राम और नंदीगांव निवासी रूपा देवी के घरों के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए।

इन सड़कों पर बाधित है यातायात
धैना, हरसीला-सीमा, बदियाकोट-बोरबलड़ा, खड़लेख-भनार, कपकोट-पोलिंग, सनेती-दियाली, चेटाबगड़ और काफलीकमेड़ा सड़क पर यातायात सुचारू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें