फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर एक की मौत  

Tue, 04 Dec 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
गरुड़ कौसानी मोटर मार्ग में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक गरुड़ के पास एक ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना बैजनाथ पुलिस के अनुसार हरीश सिंह बिष्ट (42) पुत्र बहादुर सिंह निवासी ढोलगांव कपकोटी उत्तराखंड ग्रामीण बैंक गरुड़ के पास से पैदल जा रहा था इस बीच खड़िया लेकर जा हल्द्वानी की तरफ जा रहे ट्रक यूके 2सीए 0358 ने उसे बुरी तरह रौंद डाला।

इससे हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। शव बीच सड़क पर पड़े होने से मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लग गया। इस बीच सूचना मिलने पर एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह, थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक चालक गोपाल सिंह निवासी गुलेर कपकोट को हिरासत में लिया और वाहन जब्त कर लिया।   
विज्ञापन


दुर्घटना स्थल पर अबतक पांच लोगों की हो चुकी है मौत 
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पास इससे पूर्व पांच अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीण बैंक के पास एकदम अंधा बैंड है। मोटर मार्ग बहुत संकरा है। व्यापार संघ और क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का कहना है कि मोटर मार्ग के चौड़ीकरण करने के संबंध में प्रांतीय खंड लोनिवि से कई बार कहा दिया है लेकिन लोनिवि ने आज तक मोटर मार्ग को दुरुस्त नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें