फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में छलांग लगाने वाली विवाहिता का शव बरामद

विज्ञापन
मृतक ज्योति पाठक। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में रविवार को सरयू में छलांग लगाने वाली विवाहिता का शव बरामद हो गया है। विवाहिता को बचाने के लिए नदी में कूदी महिला का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। उसकी खोजबीन के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के स्यालडोबा गांव की ज्योति पाठक (25) पुत्री शंकर दत्त पांडेय ने रविवार को सरयू में छलांग लगा दी थी। साथ में चल रही ज्योति की चाची जीवंती पांडेय उर्फ जया (39) पत्नी हरीश चंद्र पांडेय भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गई थी। दोनों नदी के तेज बहाव में बह गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना के आधार पर पुलिस और दमकल की टीम ने खोजबीन अभियान चलाया लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा।
सोमवार को कोतवाली प्रभारी जीएस ढकरियाल, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के नेतृत्व में एक बार फिर खोजबीन शुरू की गई। बही महिलाओं के परिजन भी खोजने में लगे। सोमवार की सुबह पगना गांव के गधेरे के पास एक शव दिखाई दिया। शव बहकर नदी के उस पार पहुंच गया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव निकाल लिया। शव की शिनाख्त ज्योति पाठक के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि जीवंती की खोजबीन के लिए अभियान जारी है। मंगलवार को भी खोजबीन की जाएगी। लापता महिला के जीवित होने की संभावना नहीं के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें